- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 500 नए डॉक्टरों की...
500 नए डॉक्टरों की होगी भर्ती, वित्त विभाग को भेजी फाइल

नई दिल्ली: स्वास्थ्य विभाग में 500 नए डॉक्टरों (मेडिकल ऑफिसर) की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने ये पद भरने के लिए वित्त विभाग को मंजूरी के लिए फाइल भेजी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में डॉक्टरों के पदों को भरने की घोषणा की थी। इसी साल ये पद भरे जाने हैं। नए डॉक्टरों की तैनाती जोनल अस्पतालों, सिविल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जानी है। इनकी तैनाती से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिला अस्पतालों में डॉक्टरों के पद भरे जाने से मेडिकल कॉलेजों में मरीजों का भार कम पड़ेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





