हिमाचल प्रदेश

50 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

Admin Delhi 1
24 Sept 2022 7:31 PM IST
50 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत
x

कुल्लू न्यूज़: जिला मुख्यालय के साथ लगवैली में जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है, तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान दयाल चन्द (50 ) पुत्र डोलू राम निवासी गांव कडीगंचा डाकघर शांलग तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के बेटे योग राज के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि उसके पिता दयाल चन्द ने कीटनाशक दवा औट शराब का सेवन किया हुआ था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। लिहाजा, पुलिस इस बात की जांच करने में जुट गई है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

Next Story