हिमाचल प्रदेश

50 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान

Admin Delhi 1
18 Sept 2022 1:38 PM IST
50 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान
x

कांगड़ा न्यूज़: बगरोट पंचायत में 50 वर्षीय शख्स दवरा आत्महत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीष्म पितामह (50) निवासी बगरोट ग्राम पंचायत कल्लर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति विवाह-शादियों में रसोई बनाने का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति ने शाम के समय घर में फंदा लगा लिया। व्यक्ति के 2 बेटे व पत्नी है लेकिन घटना के समय उनमें से कोई भी घर पर मौजूद नहीं था, वे किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। जब इसकी सूचना पुलिस चौकी ने रानीताल को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

प्रथम दृष्टि में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर उक्त व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस टीम छानबीन कर रही है। शव को रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा जाएगा।

Next Story