हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेके में कट्टा दिखा कर लुटे 50 हजार

Admin2
3 Jun 2022 7:17 PM IST
शराब के ठेके में कट्टा दिखा कर लुटे 50 हजार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शराब ठेका सल्लेवाल में कार्यरत सेल्समैन के मुताबिक जब वह शराब ठेके पर काम कर रहा था तो अचानक एक बाइक पर सवार होकर दो युवक हेलमेट पहनकर शराब ठेके पर आए। उन्होंने उसे बंदूक दिखाकर नकदी लूटी और उसके बाद शराब की दो बोतल लेकर फरार हो गए।

सेल्समैन कुलशेर सिंह ने बताया कि वह देर सायं ठेके पर तैनात था तो अचानक एक बाइक उसके ठेके के आगे रुकी। बिना नंबर की बाइक से दो युवक उतरे और एक युवक के हाथ में देसी कट्टा था। उसने सेल्समैन की कनपटी पर कट्टा रखा और कहा कि अगर आवाज निकाली तो उसकी खोपड़ी उड़ा दी जाएगी। धमकाने के बाद उसने गल्ले की चाबी दे दी। गल्ले में करीब 50 हजार रुपये कैश था। एक व्यक्ति ने कैश बैग में डाला और उसके बाद उसने ठेके से दो बोतलें निकाली और बाइक पर चले गए। बाइक का नंबर देखना चाहा तो उस पर नंबर प्लेट ही नहीं थी।

सोर्स-jagran

Next Story