- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अनियंत्रित होकर 50 मी....
हिमाचल प्रदेश
अनियंत्रित होकर 50 मी. नीचे गिरी पिकअप, 38 वर्षीय चालक की मौत
Admin4
18 Sept 2023 5:33 PM IST

x
मंडी। मंडी जिला में उपमंडल सुंदरनगर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां सुंदरनगर-पौडाकोठी संपर्क मार्ग पर गरेला पुल के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिरी है। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लिया और घटना का जायजा लिया।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय यशपाल पुत्र अनंत राम गांव गरेला, सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीते कल शाम करीब 4 बजे एक राहगीर ने घटना का पता लगते ही इसकी सुचना पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि मृत यशपाल अपने पीछे पत्नी सहित 3 बेटियों को छोड़ गया है। सागर चंद्र एएसपी मंडी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़अनियंत्रितपिकअपदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





