- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 5 मशीनें व 3 ट्रैक्टर...
हिमाचल प्रदेश
5 मशीनें व 3 ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, सेरी नाले में फटा बादल
Gulabi Jagat
12 July 2022 8:18 AM GMT

x
अटल टनल रोहतांग के साथ लगते सेरी नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। हालांकि अटल टनल सुरक्षित है लेकिन अचानक आई बाढ़ से अटल टनल रोहतांग के साऊथ पोर्टल के साथ लगते क्षेत्र में भारी नुक्सान हुआ है। बी.आर.ओ. की योजक परियोजना के ठेकेदार की 5 मशीनें व 3 ट्रैक्टर मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि इस घटना में कामगारों को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। घटनास्थल का निरीक्षण प्रोजैक्ट योजक के चीफ इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद ने बी.आर.ओ. के आलाधिकारियों के साथ किया। उन्होंने बताया कि सेरी नाले में आई बाढ़ से जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन मशीनों को भारी नुक्सान पहुंचा है, जिसका अनुमान लगाया जा रहा है।
सोर्स: पंजाब केसरी

Gulabi Jagat
Next Story