- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 42 वर्षीय व्यक्ति ने...
हिमाचल प्रदेश
42 वर्षीय व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या
Admin4
18 Sept 2023 5:41 PM IST

x
मंडी। जिला मंडी में आने वाली बासा पंचायत से आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। जहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के पास ही एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय धर्म चंद पुत्र रूप सिंह निवासी कुठेहड़ बासा पंचायत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ममला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, धर्म चंद माल गाड़ी चलाता था। उसने बीते शनिवार को अपने घर के पास एक पेड़ से रस्सी से लटक कर यह खौफनाक कदम उठाया और अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया।
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि देवराज डीएसपी मंडी द्वारा की गई।
Tagsहिमाचलहिमाचल न्यूज़42 वर्षीय व्यक्तिफंदाआत्महत्यादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





