हिमाचल प्रदेश

42 वर्षीय व्यक्ति को लगा करंट, हुई मौत

Admin4
14 Aug 2023 12:58 PM GMT
42 वर्षीय व्यक्ति को लगा करंट, हुई मौत
x
ऊना। जिला पुलिस थाना के तहत बीनेवाल में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां एक व्यक्ति को करंट लग गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, बीनेवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कुलदीप सुबह घर पर सो रहा था। इसी दौरान चारपाई के साथ लगा टेबल फेन उसके ऊपर गिर गया जिससे उसको करंट लग गया। घटना के बाद उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है।
Next Story