- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ऊना में 40 वर्षीय...
हिमाचल प्रदेश
ऊना में 40 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, महिला अस्पताल में भर्ती
Admin Delhi 1
4 Sept 2022 3:31 PM IST

x
ऊना न्यूज़: जनपद के थाना मेहतपुर के तहत नंगड़ा में 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नंगड़ा निवासी किरण देवी ने शनिवार रात्रि को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।
Next Story





