- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- फ्लेक्सी फेयर स्कीम के...
हिमाचल प्रदेश
फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत 20 नंबर से पीछे वाली सीटों में 40% राहत, वोल्वो बसों में किराए पर भारी छूट
Gulabi Jagat
6 Aug 2022 7:12 AM GMT

x
वोल्वो बसों में किराए पर भारी छूट
पालमपुर
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बसों में फ्लेक्सी फेयर स्कीम के तहत सफर करने वालों को बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें कि उपभोक्ताओं को सीट नंबर के आधार पर क्रमवार अब वोल्वो बस का किराया वसूला जाएगा। वोल्वो में पिछली अंत की सीटों पर बैठने वालों को 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम पालमपुर के डीडीएम पंकज चड्डा ने बताया कि सरकार ने दिल्ली के लिए सफर करने वालों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से सुजानपुर जाने वाली बस में दिल्ली का किराया 1460 रुपए निर्धारित किया है, लेकिन पिछली सीटों पर बैठने वाले लोगों को भारी छूट प्रदान की गई है। अंत की सीटों में बैठने वालों से मात्र एक 1033 रुपए वसूले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह नगरोटा बगवां से बीड़ से दिल्ली जाने वाली बस में भी राहत प्रदान की गई है।
बीड़ से दिल्ली का किराया 1411 रुपए निर्धारित है, लेकिन पिछली सीटों पर बैठने वाले लोगों से न्यूनतम किराया 998 वसूला जाएगा। बताते चलें कि ऑनलाइन बुकिंग करवाने वालों को भी यह छूट प्रदान की गई है। अब सीट नंबर के आधार पर सफर करने वालों से किराया वसूल किया जाएगा । फ्रंट की एक से 20 नंबर सीटों पर बैठने वाली सवारियों से जहां पूरा किराया वसूला जाएगा। वहीं, इससे पीछे बैठने वालों से क्रमवार कम किराया लिया जाएगा। इसके लिए निगम ने अलग-अलग किराया निर्धारित किया है।

Gulabi Jagat
Next Story