- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 1 बजे तक 37 प्रतिशत...
हिमाचल प्रदेश
1 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान, पांगी में भारी बर्फबारी के बीच मतदाताओं में दिखा जोश
Shantanu Roy
12 Nov 2022 9:03 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदान प्रक्रिया के चलते दोपहर 1 बजे तक 37 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाता भारी संख्या में बूथों पर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पांगी के कसक भटोरी पोलिंग स्टेशन में भारी बर्फबारी के बीच मतदाता मतदान करने पहुंचे। बर्फबारी के चलते मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ी लेकिन फिर भी उन्होंने जोश दिखाते हुए पोलिंग स्टेशन पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाई।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजयपुर बूथ नंबर 53 पर परिवार सहित मतदान किया।
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार सहित समीरपुर में वोट डाला।
वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गग्गल सिकोर बूथ नंबर 110 पर परिवार सहित मतदान किया।
कसौली निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने अनहेच में मतदान किया।
बता दें कि इससे पहले प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 4.5 तो 10 बजे तक 5 प्रतिशत के करीब लोगों ने मतदान किया।
Next Story