हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती में पहले दिन 342 अभ्यर्थी बाहर, 247 ने अगले चरण में बनाई जगह

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:29 PM IST
पुलिस भर्ती में पहले दिन 342 अभ्यर्थी बाहर, 247 ने अगले चरण में बनाई जगह
x
हिमाचल पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट शुरू, पहले दिन इतने अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मापदंड परीक्षा (PST) शुक्रवार से शुरू हो गई। भर्ती के पहले दिन निर्धारित 807 अभ्यर्थियों में से 589 उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे।

पुलिस विभाग के अनुसार, पहले दिन 247 अभ्यर्थियों ने अगले चरण के लिए सफलता हासिल की, जबकि 342 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके। परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि भर्ती से जुड़ी आगामी तारीखों, समय और दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए केवल हिमाचल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सूचना पट्ट पर जारी अपडेट देखें।

Next Story