हिमाचल प्रदेश

नाकाबंदी पर जीप के डैशबोर्ड से 306.31 ग्राम चरस बरामद, चालक गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 May 2023 10:01 AM GMT
नाकाबंदी पर जीप के डैशबोर्ड से 306.31 ग्राम चरस बरामद, चालक गिरफ्तार
x
बिलासपुर। नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान की कड़ी में गत देर रात बरमाणा पुलिस ने जीप चालक के कब्जे से चरस पकड़ी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने देर रात बरमाणा चौक के समीप नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चैकिंग के लिए एक जीप को पुलिस ने रोका। शक के आधार पर पुलिस ने जब जीप की तलाशी ली।
जीप के डैशबोर्ड से पॉलिथिन के लिफाफे में रखी 306.31 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नीरज निवासी गांव दाकसी जिला सोलन के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना बरमाणा में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की तफ्तीश सहायक उप निरीक्षक विजय अन्वेषणाधिकारी थाना बरमाणा द्वारा की जा रही है।
Next Story