हिमाचल प्रदेश

30 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

Admin Delhi 1
11 July 2022 4:11 PM IST
30 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत
x

हिमाचल न्यूज़: जनपद के उपमंडल बंगाणा के गांव पनेड में 30 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया। कुछ समय बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन व्यक्ति की हालत ज्यादा खराब होने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराज पुत्र सीताराम निवासी पनेड़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी दिमागी बीमारी से ग्रस्त था व उसका उपचार पिछले कुछ दिनों से किया जा रहा था। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज करके पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

Next Story