हिमाचल प्रदेश

धुसाड़ा में 30 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

Admin Delhi 1
19 Sept 2022 6:28 PM IST
धुसाड़ा में 30 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत
x

ऊना न्यूज़: उपमंडल अंब के तहत धुसाड़ा में 30 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को राम चंद ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन राम चंद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामचंद पुत्र सुभाष चंद निवसी धुसाड़ा के रूप में हुई है।

एसपी अर्जित सेन ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story