हिमाचल प्रदेश

सोलन में फिर गिरे 3 मकान, एक में आई दरारें

Shantanu Roy
14 July 2023 9:30 AM GMT
सोलन में फिर गिरे 3 मकान, एक में आई दरारें
x
सोलन। सोलन में मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। वीरवार को शामती में 2 मकान ध्वस्त हो गए जबकि जटोली के नजदीक सनहोल पंचायत के क्यार गांव में भी एक मकान भूस्खलन से गिरा है। वहीं एक अन्य मकान में दरारें आ गई हैं। इसके अलावा लोगों के खेत बह गए हैं। दूसरी ओर शामती में 2 और मकान गिरने की कगार पर हैं। यहां पर लगातार लोग घरों को खाली करके पलायन कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की टीम ने भी शामती व आसपास के क्षेत्र के प्रभावितों से मिलकर उन्हें राहत राशि व अन्य सामग्री प्रदान की। इसके अलावा सोलन के वार्ड नंबर-13 में भी एक मकान गिरने की कगार पर है।
Next Story