- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अलग-अलग मामलों में...

x
बड़ी खबर
मोगा। मोगा पुलिस द्वारा भगौड़े आरोपियों को काबू करने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत अलग-अलग मामलों में शामिल 3 भगौड़े आरोपियों को काबू किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मैहना के सहायक थानेदार बलदेव सिंह ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपी हरचंद सिंह उर्फ चंद निवासी गांव कूला तरनतारन के खिलाफ थाना मैहना में 31 मार्च 2021 को मामला दर्ज हुआ था, जिसको भगौड़ा घोषित किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर उसको काबू कर लिया गया। इसी तरह थाना सिटी मोगा के सहायक थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि काबू किए गए।
कथित आरोपी बंटू तथा विजय दोनों निवासी हरदेव नगर दुन्नेके के खिलाफ 11 जून 2018 को लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले में कथित आरोपियों को अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था, जिनको गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया। इसी तरह सहायक थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि काबू किए गए कथित आरोपी बलविन्द्र सिंह निवासी गांव हुशनर गिद्दड़बाहा के खिलाफ 11 जनवरी 2019 को थाना सिटी मोगा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसको माननीय अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था, जिसको गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया गया।
Next Story