हिमाचल प्रदेश

कुठारबीत में 27 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत

Admin Delhi 1
21 Sep 2022 11:26 AM GMT
कुठारबीत में 27 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत
x

हिमाचल न्यूज़: हरोली क्षेत्र के कुठारबीत में 27 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान बबीता पत्नी रामपाल निवासी कुठारबीत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, पंजावर के 31 वर्षीय युवक ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर शाम कुठारबीत निवासी बबीता ने जहरीला पदार्थ निगल गया। परिवार के सदस्यों ने महिला की सेहत बिगड़ते देख उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर जब चिकित्सकों ने महिला की जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story