हिमाचल प्रदेश

हाईवे का 250 मीटर हिस्सा बहा, खड्ड में डूबने से एक की मौत

Admin4
8 Aug 2022 10:29 AM GMT
हाईवे का 250 मीटर हिस्सा बहा, खड्ड में डूबने से एक की मौत
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थुरल की पंचायत बैरघट्टा के एक व्यक्ति की मौल खड्ड में डूबने से मौत हो गई। भारी बरसात से आनी-औट एनएच-305 चैहनी से खनाग तक की 250 मीटर सड़क का हिस्सा बह गया। इससे एनएच बंद हो गया। सोलन-मिनस मार्ग भटियूड़ी के पास चट्टानें गिरने से 12 घंटे बंद रहा। जिला कांगड़ा में बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग शुक्रवार से बंद पड़ा है।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश से 41 सड़कें बंद हो गई हैं। पांच ट्रांसफार्मर और नौ जलापूर्ति योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। उधर, मंडी-पठानकोट एनएच पर खानीनाला में भूस्खलन से चंबा डिपो की बस फंस गई।

सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इससे टेट की परीक्षा देने मंडी जा रहे परीक्षार्थी भी मार्ग में फंसने से परेशान हुए। सुबह चार बजे से बंद मार्ग पांच घंटे बाद नौ बजे बहाल हो पाया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 13 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

स्टेशन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

नाहन 24.9 28.7

ऊना 24.8 35.6

बिलासपुर 24.5 32.5

हमीरपुर 23.2 31.4

कांगड़ा 22.8 30.2

मंडी 22.0 32.2

सोलन 20.6 31.5

धर्मशाला 20.2 28.0

शिमला 16.5 23.2


Admin4

Admin4

    Next Story