हिमाचल प्रदेश

21 नवंबर को हिमाचल में होगा दस जिलों में 24वां जनमंच

Kunti Dhruw
15 Nov 2021 2:15 PM GMT
21 नवंबर को हिमाचल में होगा दस जिलों में 24वां जनमंच
x
हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में 21 नवंबर को 24वां जनमंच कार्यक्रम होगा।

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में 21 नवंबर को 24वां जनमंच कार्यक्रम होगा। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मंडी के धर्मपुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज हमीरपुर के बड़सर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी चंबा के भाटियात, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर शिमला के रोहड़ू में उपस्थित रहेंगे।





उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ऊना के गगरेट, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू के मनाली, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल सोलन के कसौली, ऊर्जा मंत्री सुखराम सिरमौर के श्री रेणुका जी, वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा के जयसिंहपुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग बिलासपुर के झंडूता में जनमंच में उपस्थित रहेंगे। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में इस बार जनमंच कार्यक्रम नहीं होगा।


Next Story