हिमाचल प्रदेश

आज से चुनावी ड्यूटी पर 2400 सरकारी बसें, पोलिंग पार्टियों को छोडऩे-लाने के लिए 12 तक एचआरटीसी की गाडिय़ां बुक

Renuka Sahu
9 Nov 2022 12:59 AM GMT
2400 government buses on election duty from today, 12 HRTC vehicles booked to ferry polling parties
x

न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com

हिमाचल प्रदेश 12 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों को ले जाने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश 12 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में दूरदराज के क्षेत्रों को ले जाने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। 10 तारीख तक प्रदेश के भी पोलिंग स्टेशन तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। ऐसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम की लगभग 2400 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर मतदान केंद्रों के लिए जाएंगी। बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 10 से लेकर 12 नवंबर तक रूटों पर लोगों को कम बसें मिलेंगी। चुनाव आयोग के आदेश अनुसार चुनाव ड्यूटी के लिए लगाई जाने वाली बसों की संभावित संख्या तय कर दी है। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए संबंधित डिपो से बसें भेजी जानी हैं।

हिमाचल प्रदेश अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों में एचआरटीसी की बसें जहां पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र में छोडऩे जाएंगी, वहीं मतदान खत्म होने के बाद भी बसें कर्मचारियों को लाने और ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए ड्यूटी पर तैनात होंगी। इसके लिए एचआरटीसी की ओर से ड्राइवर-कंडक्टर को विशेष दिशा दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एचआरटीसी की बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया गया है, ताकि बसों को ट्रैक कर यह पता लगाया जा सके कि वे किस रूट से होकर जा रही हैं। जीपीएस लगाने का मकसद चुनाव में पारदर्शिता बरतना है। इसमें बसों को उन्हीं रूटों से गुजरना होगा, जो चुनाव आयोग ने तय कर रखे हैं।
हिमाचल प्रदेश में परिवहन निगम के बेड़े में 3500 बसें
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी के बेड़े में 3500 बसें हैं। इनमें से 3000 के करीब बसें वर्तमान में चल रही हैं, जबकि अन्य बसें खराब है। कई बसें हिमाचल से बाहर विभिन्न रूटों पर चलती हैं। इस तरह से एक साथ इलेक्शन ड्यूटी में बसों के जाने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Next Story