हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

Admin Delhi 1
29 Jun 2022 4:33 PM IST
24 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत
x

हमीरपुर न्यूज़: जिला के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आने वाले गांव चंबोह में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की उम्र महज 24 साल थी। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत करीब 13 दिन पहले हार्ट अटैक से हो गई थी।

वहीं महिला ने भी जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने यह कदम क्यों उठाया फ़िलहाल अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से पूरा गांव शोक की लहर में है। पति-पत्नी का इस तरह दुनिया को रुसवा करना बूढे मां-बाप के लिए किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं है।

Next Story