- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 22 वर्षीय युवक ने...
हिमाचल प्रदेश
22 वर्षीय युवक ने बुजुर्ग दंपति की दराट से हमला कर की हत्या
Admin4
1 Aug 2023 12:50 PM GMT

x
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के नूरपुर के कोपड़ा पंचायत में एक युवक ने बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान हरनाम सिंह (75) व पत्नी शकुंतला देवी (63) निवासी कोपड़ा पंचायत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अंकुश कुमार (22) पुत्र धर्म चंद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान अंकुश वहां आया और दराट से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं फोरेंसिक टीम द्वारा तथ्य जुटाए जा रहे है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story