हिमाचल प्रदेश

22 वर्षीय नवविवाहिता की सर्पदंश से हुई मौत

Admin4
3 July 2023 11:58 AM GMT
22 वर्षीय नवविवाहिता की सर्पदंश से हुई मौत
x
ऊना। जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के तहत एक नवविवाहिता महिला की सर्पदंश से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कंचन पत्नी सुनील कुमार निवासी मुच्छाली के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस भी घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कंचन गत दिवस अपने रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसे सर्पदंश ने काट लिया। जब परिजनों को इस बात की भनक लगी और कंचन की तबियत बिगड़ते हुए देखा तो उन्होंने तुरंत उसे बंगाणा अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।
हालत में कोई सुधार न होते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन होशियारपुर के अस्पताल ले गए, जहां पर महिला की मौत हो गई। बंगाणा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story