हिमाचल प्रदेश

पंजाब गई 21 वर्षीय प्रवासी महिला की हुई हत्या

Admin4
13 Sep 2023 11:53 AM GMT
पंजाब गई 21 वर्षीय प्रवासी महिला की हुई हत्या
x
ऊना। जिला ऊना में अंब क्षेत्र से पंजाब के मलेरकोटला गई एक प्रवासी महिला की मलेरकोटला में हत्या कर दी गई है। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया गया और इस मामले में दो व्यक्तियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय प्रवासी महिला दरभंगा बिहार से संबंध रखती है। लेकिन वह कुछ समय से अंब के अठवां क्षेत्र में रहती थी और अंब क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रही थी। जिस दौरान उसका संपर्क दो प्रवासी व्यक्तियों के साथ हुआ। जिसके बाद वह अपने पति को बिना कुछ बताए दो सप्ताह पहले उन लोगों के साथ पंजाब चली गई।
इसी दौरान किसी ने महिला की हत्या कर दी और उसके शव को मलेरकोटला पंजाब में गंदे नाले के किनारे फेंक दिया। जिसके बाद बीते दिन 7 सितंबर को पुलिस ने महिला का शव नाले के किनारे देखा और मलेरकोटला थाना में हत्या का मामला दर्ज किया। बता दें की पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। एसएचओ गौरव भारद्वाज द्वारा मामले की पुष्टि की गई।
Next Story