हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून में 205 लोगों की हुई मौत

Bhumika Sahu
18 Aug 2022 9:08 AM GMT
हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून में 205 लोगों की हुई मौत
x
मानसून में 205 लोगों की हुई मौत

शिमला, 18 अगस्त (एजेंसी) हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के दौरान कम से कम 205 लोगों की जान गई और सात लापता हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि 29 जून से राज्य को सड़कों, पानी की लाइनों और बिजली ट्रांसमिशन व्यवस्था के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 1,014.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि मानसून के इस मौसम में 29 जून से 16 अगस्त तक 35 दुर्घटनाओं में कम से कम 103 लोगों की जान चली गई, और पेड़ तथा चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे गए। छह घटनाओं में 25 लोग डूब गए, भूस्खलन की 48 घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और इस अवधि के दौरान अचानक बाढ़ आने की 51 घटनाएं हुईं, जिनमें तीन लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून से संबंधित घटनाओं में 120 जानवर भी मारे गए, 95 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 335 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।





Next Story