हिमाचल प्रदेश

सड़क पर एक कार दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर मौत

Admin4
20 Feb 2023 8:58 AM GMT
सड़क पर एक कार दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर मौत
x
आनी। आनी विधानसभा क्षेत्र की दुराह पंचायत के कलोग-डवारच संपर्क सड़क पर एक कार दुर्घटना में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार कलोग से रामपुर की ओर जा रही थी कि इसी दौरान डवारच के समीप खोगवा में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से करीब 350 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना निरमंड से पुलिस दल और नित्थर अस्पताल से 108 एम्बुलैंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया। शिवरात्रि के समय में नित्थर एरिया शोक की लहर में डूब गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मृतकों की पहचान निखिल (17) पुत्र किशोरी लाल निवासी गांव शमोह डाकघर शारवी और जितेंद्र (23) पुत्र ख्यालानंद गांव सराहर के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल निरमंड में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Next Story