हिमाचल प्रदेश

जाली शादी कर गहने लेकर भागीं 2 महिलाएं गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Shantanu Roy
8 March 2023 10:12 AM GMT
जाली शादी कर गहने लेकर भागीं 2 महिलाएं गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
x
बड़ी खबर
पालमपुर। भवारना पुलिस ने जाली शादी करने के आरोप में जतोग शिमला से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। भवारना पुलिस थाना के एसएचओ केहर सिंह ने बताया कि परौर निवासी प्रकाश चंद धीमान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शंभू मेहता नामक व्यक्ति ने उसके 2 लड़कों की शादी उक्त महिलाओं से दाड़लाघाट के मंदिर में करवाई थी। उक्त महिलाएं उनके घर में 10 दिनों तक रहीं और फिर गहने बगैरह चुराकर रफूचक्कर हो गईं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर शंभू मेहता को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे 20 हजार रुपए रिकवर किए थे। रिमांड में पुलिस आरोपी महिलाओं से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इससे पहले कितनी जाली शादियां की हैं।
Next Story