हिमाचल प्रदेश

आनी के निचला तराला में आग लगने से 2 मकान राख, एक गाय जिंदा जली

Shantanu Roy
12 Nov 2022 9:21 AM GMT
आनी के निचला तराला में आग लगने से 2 मकान राख, एक गाय जिंदा जली
x
बड़ी खबर
आनी। आनी खंड की बुछैर पंचायत के निचला तराला गांव में शुक्रवार को 2 मकानों में आग लग गई। अग्रिकांड की इस घटना में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि 8-8 कमरों के 2 मकान जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े 3 बजे निचला तराला गांव के नरोत्तम के घर से आग लग गई तथा देखते ही देखते दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। साथ ही आग ने बिल्कुल सटे पेगी राम के दोमंजिला मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मिलजुल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना राजस्व विभाग, पुलिस और फायर स्टेशन आनी को दी गई। गांव में सड़क न होने के कारण अग्निशमन के जवान भी जल्दी कार्रवाई नहीं कर सके। जब तक अग्निशमन टीम पहुंची तब तक 2 मकान जल चुके थे, जिसमें 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ। वहीं प्रशासन ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम भेजी। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावितों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।
Next Story