हिमाचल प्रदेश

लखनपुर में कार से 1.986 किलोग्राम चरस बरामद, चम्बा का व्यक्ति गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 April 2023 10:02 AM GMT
लखनपुर में कार से 1.986 किलोग्राम चरस बरामद, चम्बा का व्यक्ति गिरफ्तार
x
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने चम्बा नंबर की एक आल्टो कार से 1 किलो 986 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में चालक दिनेश कुमार निवासी गांव सुकराह जिला चम्बा को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह चरस कहां से ली व इतनी बड़ी खेप को वह कहां डिलीवर करने ले जा रहा था। इस मामले में आरोपी के पिछले चाल-चलन को जानने के लिए बिलासपुर पुलिस ने चम्बा पुलिस के साथ भी संपर्क साधा है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस में तैनात एएसआई राम लाल ने अपनी टीम के साथ चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर बिलासपुर के लखनपुर में नाका लगा रखा था। इस दौरान बिलासपुर की तरफ से चंडीगढ़ की ओर जा रही आल्टो कार वहां पहुंची। पुलिस ने इस कार को रोका व चालक से गाड़ी के दस्तावेज आदि दिखाने को कहा जिस पर चालक घबरा गया। चालक के घबराने पर पुलिस को शक हुआ व पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उन्हें चरस की यह बड़ी खेप हाथ लगी। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपी को कार व चरस सहित हिरासत में ले लिया गया है। सदर पुलिस थाना में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर गहन छानबीन की जा रही है।
Next Story