- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में दो क्रिटिकल...
हिमाचल में दो क्रिटिकल केयर ब्लॉक और पांच लैब के लिए ₹193.75 करोड़ मंजूर

SHIMLA शिमला: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और लोगों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ₹193.75 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से बिलासपुर के स्वाहण गांव और शिमला जिले के रोहड़ू में 50-50 बिस्तरों वाले दो क्रिटिकल केयर ब्लॉक और चंबा व हमीरपुर समेत पांच जिलों में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक ब्लॉक में आपातकालीन सेवाएं, आईसीयू, डायलिसिस यूनिट, ऑपरेशन थिएटर और अन्य आधुनिक सुविधाएं रहेंगी। सामान्य स्थिति में ये अस्पतालों के साथ काम करेंगे और आपदा के समय इन्हें अलग किया जा सकेगा। एक ब्लॉक की निर्माण लागत ₹16.63 करोड़ और उपकरणों पर ₹27.12 करोड़ खर्च होगा।
साथ ही, जिला स्तरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं में पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी जैसी जांच की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इन प्रयोगशालाओं में विशेषज्ञों की टीम और तकनीकी स्टाफ तैनात रहेगा। एक लैब की लागत ₹21.25 करोड़ और वार्षिक संचालन लागत ₹49.05 लाख होगी।





