हिमाचल प्रदेश

आधुनिक तकनीक से लैस अग्निशमन विभाग को 19 नए वाटर टेंडर

Admin Delhi 1
6 Jun 2022 7:30 AM GMT
आधुनिक तकनीक से लैस अग्निशमन विभाग को 19 नए वाटर टेंडर
x

शिमला: अग्निशमन विभाग को जल्द ही 19 नए वाहन मिलेंगे। इन वाहनों में सात क्विक रिस्पांस व्हीकल और दस टाइप बी के फायर टेंडर एवं दो एडवांस फायर टेंडर शामिल है। इनमें से सात क्विक रिस्पांस व्हीकल अग्निशमन विभाग के पास पहुंच गए हैं। जबकि अन्य 12 फायर टेंडर दो सप्ताह तक अग्निशमन विभाग के पास पहुंच जाएंगे। इन नए वाहनों की खरीद के लिए करीब छह करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। अग्निशमन विभाग को मिलने वाले नए वाहन आधुनिक तकनीक से पूरी तरह से लैस होंगे। अग्निशमन विभाग के पास सात क्विक रिस्पांस व्हीकल पहुंचे हैं। इन पर सात वाहनों की खरीद पर 91.85 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इन क्विक रिस्पांस व्हीकल में 300 लीटर पानी और 50 लीटर फोम के टैंक लगाए गए हैं। इसके अलावा हाई प्रेशर पंप, दो होस रिल पाइप लगाई गई है। जीप वाले यह क्विक रिस्पांस व्हीकल तंग रास्तों में भी आसानी से घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं और आग पर कुछ समय में ही काबू पा सकते हैं। इसके अलावा अग्निशमन विभाग जल्द नए वाटर टेंडर भी खरीदेगा, इस पर करीब पांच करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें 4.70 करोड़ के 10 टाइप बी के वाटर टेंडर और 1.8 करोड़ के दो एडवांस वॉटर शामिल हैं। टाइप बी के फायर टेंडर में पांच हजार लीटर के वाटर टैंक और हाई प्रेशर पंप लगा है। इसके हाई प्रेशर पंप से एक मिनट में 300 से दो हजार लीटर पानी लिया जा सकता है।

इसके अलावा तेल की आग पर काबू पाने के लिए इन फायर टेंडरों में फोम बनाने के उपकरण भी लगाए गए हैं। वहीं, एडवांस फायर टेंडर में पांच हजार लीटर के वाटर टैंक व फोम उपकरणों के अलावा चार एलईडी मास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जो रात के अंधेरे में आग की घटनाओं पर काबू पाने में मदद करेगी। इसके अलावा एडवांस फायर टेंडर में केबल बींच भी लगाई गई है। इससे 6.5 टन के भार की गाड़ी व अन्य सामान को उठाने की क्षमता है। उधर, अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन सेवाएं हिमाचल प्रदेश एसपी सिंह का कहना है कि छह करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से 19 नए वाहन खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से सात छोटे क्विक रिस्पांस व्हीकल पहुंच चुके हैं, जबकि 12 फायर टेंडर दो सप्ताह तक पहुंचेंगे। एसपी सिंह ने कहा कि ये क्विक रिस्पांस व्हीकल और फायर टेंडर आधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जिससे आग की घटनाओं पर कम समय पर काबू पाया जाता सकता है।

Next Story