हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में दूसरे दिन 19 एमटी गेंहू की हुई खरीदारी, 1723 ने करवाया पंजीकरण, 133 को मिले टोकन

Sarita
17 April 2022 11:41 AM IST
हिमाचल में दूसरे दिन 19 एमटी गेंहू की हुई खरीदारी, 1723 ने करवाया पंजीकरण, 133 को मिले टोकन
x

फाइल फोटो 

प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में दूसरे दिन तक किसानों से 19 एमटी गेहूं फसल की खरीद की गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए बनाए गए केंद्रों में दूसरे दिन तक किसानों से 19 एमटी गेहूं फसल की खरीद की गई। प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसान गेहूं की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए शनिवार शाम तक 1723 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया।

शनिवार शाम तक तक किसानों को 133 टोकन नंबर जारी किए गए हैं। प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा कांगड़ा में तीन, ऊना में दो, बिलासपुर में एक, सोलन में दो और सिरमौर जिला में तीन गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता के आधार पर फसल का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। गेहूं की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।
Next Story