- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- चंडीगढ़-मनाली NH पर...
हिमाचल प्रदेश
चंडीगढ़-मनाली NH पर कार से 1.804 किलोग्राम चरस बरामद, कुल्लू के 3 लोग गिरफ्तार
Shantanu Roy
22 Jan 2023 12:01 PM GMT

x
बड़ी खबर
बिलासपुर। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बिलासपुर शहर से 8 किलोमीटर दूर नौणी चौक पर एक मंडी नंबर की आल्टो कार से 1 किलो 804 ग्राम चरस पकड़ी है। इस कार में 3 लोग सवार थे जिनकी पहचान माया दास (41) निवासी जंगलूग्रां, लाभ चंद (39) व अमित कुमार (31) निवासी जरी भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नौणी में यातायात चैकिंग कर रही थी। इस दौरान कुल्लू की तरफ से आई कार को भी उन्होंने रोका व तलाशी लेने पर यह चरस की खेप बरामद हुई। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि पुलिस ने एनडी एंड पीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सदर पुलिस थाना में केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Next Story