हिमाचल प्रदेश

18 वर्षीय युवक को तेज रफ़्तार कार ने मारी ज़ोरदार टक्कर, अस्पताल ने युवक को मृत घोषित किया

Admin Delhi 1
29 Sept 2022 12:33 PM IST
18 वर्षीय युवक को तेज रफ़्तार कार ने मारी ज़ोरदार टक्कर, अस्पताल ने युवक को मृत घोषित किया
x

ऊना न्यूज़: सदर थाना के तहत पनोह में वीरवार सुबह पेश आए दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार निवासी यूपी के रूप में हुई है। मृतक पिछले काफी समय से पनोह में रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह संजय कुमार वीरवार सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। पनोह में सड़क किनारे पैदल जाते समय संजय को अंब से ऊना की ओर जा रही एक कार (HP 37C 6469) ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही बस से टकरा गई। हादसे में घायल संजय को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Next Story