- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 18 एच.ए.एस. अधिकारियों...
हिमाचल प्रदेश
18 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले, 12 एस.डी.एम. बदले
Shantanu Roy
7 March 2023 9:17 AM GMT

x
शिमला। प्रदेश सरकार ने 18 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 12 एस.डी.एम. शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हैमिस नेगी को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया गया है। इसके अलावा एस.डी.एम. सोलन डा. विकास सूद को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन शिमला, एस.डी.एम. शाहपुर डा. मुरारी लाल को आर.टी.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा, एस.डी.एम. बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य को एस.डी.एम. कंडाघाट, आर.टी.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा कुलबीर सिंह राणा को एस.डी.एम. भरमौर तथा ए.डी.एम. पूह सुरेंद्र सिंह राठौर को संयुक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला सुरेंद्र मालटू को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव लगाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त निदेशक उद्योग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
महाप्रबंधक कौशल विकास निगम एच.ए. सिंह को एस.डी.एम. काजा, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नरेश कुमार को महाप्रबंधक कौशल विकास निगम शिमला, ए.सी. टू डी.सी. सोलन संजय कुमार को एस.डी.एम. भोरंज, एस.डी.एम. भोरंज स्वाति डोगरा को एस.डी.एम. बालीचौकी, एस.डी.एम. पांगी रजनीश शर्मा को एस.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डी.आर.डी.ए. केलांग, एस.डी.एम. उदयपुर निशांत तोमर को एस.डी.एम. रामपुर, एस.डी.एम. धर्मपुर करतार चंद को एस.डी.एम. शाहपुर, एस.डी.एम. चच्योट रमन कुमार शर्मा को एस.डी.एम. मनाली, एस.डी.एम. भरमौर असीम सूद को एस.डी.एम. कोटली और कार्यकारी निदेशक हिमुडा शिमला संजीव कुमार को एस.डी.एम. ज्वालामुखी के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा नियुक्ति का इंतजार कर रहे एच.ए.एस. अधिकारी राजकुमार को एस.डी.एम. संगड़ाह, जिला सिरमौर लगाया गया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story