हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

Admin Delhi 1
22 March 2023 6:01 PM IST
सुंदरनगर में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
x

मंडी न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धनोटू थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 16 वर्षीय किशोरी ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा एक शिक्षण संस्थान में पढ़ती है. आरोपित युवक बाली चौकी क्षेत्र का रहने वाला है और पहले छात्रा के संस्थान में पढ़ता था, लेकिन फिलहाल वह किसी अन्य संस्थान में प्रशिक्षण ले रहा है.

युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। डीएसपी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

Next Story