- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश में लंपी...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में लंपी से 1560 पशु संक्रमित, 84 की मौत
Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 1:24 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश में 1,560 पशु लंपी (चमड़ी रोग) की चपेट में आ गए हैं। अब तक इससे 84 मवेशियों की जान जा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में 1,560 पशु लंपी (चमड़ी रोग) की चपेट में आ गए हैं। अब तक इससे 84 मवेशियों की जान जा चुकी है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विधानसभा के सदन में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सिरमौर, सोलन, शिमला, चंबा, ऊना और कांगड़ा जिला में लंपी के मामले सामने आए हैं।
पशुपालन मंत्री ने बताया कि पशुओं में इस रोग की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित कर दी गई है। इसके अलावा सिरमौर जिला में सबसे पहले पशुओं में लंपी रोग के लक्षण देखे थे। 25 जून को घुमंतू पशुओं में लंपी रोग के मामले सामने आने के बाद इसे हिमाचल प्रदेश में महामारी घोषित कर दिया गया था। उन्होंने सदन में बताया कि सरकार ने अन्य राज्यों से पशुओं को हिमाचल लाने व ले जाने पर भी रोक लगा दी है।
सदन में लंपी रोग पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस रोग से पशुओं की मौत और उससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में चिंता जाहिर की। ऐसे में उन्होंने जिला के बजाय पूरे प्रदेश में लंपी को महामारी घोषित करनी की मांग की। उन्होंने पीड़ित पशुपालकों को 50,000 रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने इस रोग के प्रदेश में और ज्यादा प्रसार को रोकने के लिए बाहरी राज्यों से पशुओं की खरीद पर भी पाबंदी लगाने की भी मांग की।
गुजरात मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दहशत मचाने के बाद हिमाचल में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस वायरस के फैलने से पशुओं को 105 से 107 डिग्री सेल्सियस तेज बुखार हो सकता है। इसके अतिरक्ति पशुओं के शरीर में निशान बनते हैं और बाद में निशान घाव बन जाते हैं।
Next Story