- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 150 विद्यार्थियों ने...
हिमाचल प्रदेश
150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, 'खाना खजाना मेरी खाद्य विरासत' पर इंटैक ने करवाई प्रतियोगिता
Gulabi Jagat
11 Feb 2023 10:44 PM IST

x
मंडी : भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) के मंडी अध्याय द्वारा शनिवार को राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सातवीं कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक छात्र व छात्राओं के लिए खाना खजाना मेरी खाद्य विरासत विषय पर चित्रकला व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 स्कूलों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपी शालिनी अग्निहोत्री व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम रितिका जिंदल विशेष रूप से उपस्थित रही। प्रतियोगिता में बनाए गए चित्रों और निबंधों का मूल्यांकन दिल्ली भेजा जाएगा, जहां 100 क्षेत्रीय विजेता व 10 राष्ट्रीय विजेताओं का चुनाव होगा। इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें ग्रामीण स्कूलों के छात्रों ने भी भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में अपने क्षेत्रों की खाद्य विरासत और यहां के पुराने खाद्यान्नों के बनाने के तरीकों के लिए अनूठे बर्तनों इस्तेमाल और उन्हें बनाने के विशेषज्ञ के बारे जानकारी देना था।
चैप्टर के सह संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण के लिए नई ऊर्जा पैदा करने में मदद मिलेगी। इस प्रतियोगिता में दो ग्रामीण स्कूल जिसमें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी गुमानु व ऑक्सफोर्ड स्कूल कोटली व शहरी क्षेत्र के 15, स्कूलों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
वहीं, एसडीएम रितिका जिंदल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस प्रकार के आयोजन से नई पीढ़ी को अपने प्राचीन खाद्य पदार्थों के प्रति रुचि और जानकारी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि विश्व में उपलब्ध खाद्य संस्कृति को अपनाना अच्छी बात है, लेकिन अपनी पहाड़ी व्यंजनों व संस्कृति को भूलाना अच्छी बात नहीं है।
TagsINTACHआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेभारतीय सांस्कृतिक निधि
Next Story





