- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 14 वर्षीय नाबालिग...
हिमाचल प्रदेश
14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Admin4
10 May 2023 1:20 PM GMT

x
शिमला। शिमला राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के कुपवी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान अक्षय और राजेंद्र निवासी अहनोग गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 458, 376डी, 34 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार दोनों आरोपी बीती रात पीड़िता के घर घुसे थे, जहां उन्होंने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने इस बाबत अपने परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story