हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 14 विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए चयन

Admindelhi1
29 Oct 2026 11:56 AM IST
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 14 विद्यार्थियों का इंटर्नशिप के लिए चयन
x
सरदार पटेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक पहल

मंडी: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के प्रबंधन अध्ययन विभाग द्वारा एमबीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री 4.0 एवं करियर रेडीनेस : प्लेसमेंट के लिए आवश्यक कौशल विषय पर अतिथि व्याख्यान एवं इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के उप मुख्य प्रबंधक राकेश सुखीजा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इंडस्ट्री 4.0 के बदलते स्वरूप, पेशेवर दक्षताओं, प्रभावी संचार, अनुकूलन क्षमता तथा करियर निर्माण के लिए आवश्यक कौशलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और बेहतर रोजगार अवसरों के लिए व्यावहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। अतिथि व्याख्यान के साथ ही एमबीए तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप ड्राइव भी आयोजित की गई। इस दौरान प्रबंधन अध्ययन विभाग के 15 विद्यार्थियों का चयन टाइम्स ऑफ इंडिया समूह, चंडीगढ़ में इंटर्नशिप प्रशिक्षण के लिए किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Next Story