हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय नाबालिग लड़की गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Admin4
22 Aug 2023 1:09 PM GMT
13 वर्षीय नाबालिग लड़की गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार
x
राजगढ़। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। बड़ी बात तो यह है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी और कोई नहीं बल्कि पीड़िता का रिश्तेदार ही है, जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना नाहन में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात शख्स ने चाइल्ड लाइन को इस बारे में गुप्त सूचना दी। जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने राजगढ़ पुलिस को इस बाबत सूचित किया। टीम द्वारा मामले में बच्ची के माता-पिता से बात की गई।
माता-पिता ने टीम को बताया कि हमारी बेटी 4 से 6 महीने की गर्भवती है। जिसके बाद तुरंत ही महिला आरक्षी व सुपरवाइजर द्वारा बच्ची की काउंसलिंग की गई। वहीँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
Next Story