हिमाचल प्रदेश

13 साल के लड़के ने फंदा लगाकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
25 Sept 2022 2:33 PM IST
13 साल के लड़के ने फंदा लगाकर दी अपनी जान
x

बिलासपुर न्यूज़: घुमारवीं शहर के बजोहा में एक निजी स्कूल मे पढ़ने वाले 13 साल के लड़के ने फंदा लगा कर खुदखुशी कर ली है। छात्र 8वीं कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ता था और स्कूल के पास अपनी मां के साथ किराए के कमरे में रहता था। छात्र के पिता पिता फौजी है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात खाना खाने के बाद लड़का अपने कमरें में पढाई कर रहा था। इसी दौरान न जाने क्यों छात्र ने पंखे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया। यहां से डाक्टरों ने उसे बिलासपुर रैफर दिया। लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Next Story