हिमाचल प्रदेश

Shimla से देश की मंडियों में 1.03 करोड़ सेब पेटियां पहुंचीं

Admindelhi1
24 Aug 2025 3:34 PM IST
Shimla से देश की मंडियों में 1.03 करोड़ सेब पेटियां पहुंचीं
x

शिमला: सेब सीजन इस समय शिमला जिला में अपने चरम पर है और लाखों पेटियां रोजाना विभिन्न पुलिस बैरियरों से होकर देशभर की मंडियों तक भेजी जा रही हैं। शिमला पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई से अब तक कुल 1 करोड़ 3 लाख 65 हजार 386 पेटियां मंडियों तक पहुंच चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक सेब की पेटियां बलग बैरियर से होकर गुजरीं, जिनकी संख्या 37 लाख 88 हजार 235 रही। इसके बाद शोघी बैरियर से 22 लाख 96 हजार 594, फागू बैरियर से 20 लाख 70 हजार 64, गुम्मा बैरियर से 11 लाख 6 हजार 739 और कुड्डू बैरियर से 11 लाख 3 हजार 754 पेटियां मंडियों तक पहुंचाई गईं।

अब तक सेब से लदे 46 हजार 537 वाहन गुजरे

सेब सीजन में पुलिस बैरियरों से गुजरने वाले वाहनों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार 16 जुलाई से अब तक 46 हजार 537 वाहन सेब से लदे हुए विभिन्न बैरियरों से होकर गुजरे हैं। इनमें 31 हजार 880 पिकअप, 13 हजार 115 ट्रक और 1542 ट्राले शामिल हैं।

सबसे अधिक वाहन बलग बैरियर से होकर गुजरे, जिनकी संख्या 13 हजार 293 रही। इसके अलावा शोघी से 11 हजार 624, गुम्मा से 8468, फागू से 7729 और कुड्डू से 5423 वाहन गुजरे।

पुलिस कंट्रोल रूम में पंजीकृत हुए 14 हजार 355 वाहन

सेब सीजन में अब तक पुलिस कंट्रोल रूम में 14 हजार 355 वाहन पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 7726 पिकअप, 5463 ट्रक और 1166 ट्राले शामिल हैं। सबसे अधिक वाहन पंजीकरण फागू बैरियर में हुआ, जहां से 3878 वाहन दर्ज हुए। इसके बाद बलाग में 5308, गुम्मा में 1925, शोगी में 1271 और कुड्डू में 1973 वाहन पंजीकृत किए गए।

पंजीकृत वाहनों की निगरानी के लिए 7179 जीपीएस सिस्टम भी लगाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक गुम्मा में 3243 जीपीएस, बलग में 892, फागू में 1035, शोघी में 766 और कुड्डू में 1243 लगे हैं।

Next Story