- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 1 IAS और 49 HAS...
1 IAS और 49 HAS अधिकारियों का तबादला, देखें नाम

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले अफसरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। एक आईएएस और 49 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। छह एचएएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने उपमंडल अधिकारियों सहित एसी टू डीसी, आरटीओ और जिला पर्यटन अधिकारियों के जिले और उपमंडल बदले हैं। गुरुवार को कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। आईएएस नवीन तंवर को उपमंडल अधिकारी कांगड़ा लगाया गया है। एचएएस अधिकारियों में विजय कुमार को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, राजीव कुमार को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य, अश्वनी कुमार को एडीएम मंडी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





