- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- परिवार संग घूमने आई थी...
हिमाचल प्रदेश
परिवार संग घूमने आई थी हिमाचल, ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक की मौत
Gulabi Jagat
20 May 2023 9:24 AM GMT

x
कुल्लू। जिला कुल्लू में ब्यास नदी में एक राफ्ट पलटने से महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। महिला पर्यटक को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। जानकारी के लिए अनुसार जिला मुख्यालय कुल्लू के पास बबली में यह घटना घटी है। महाराष्ट्र से पूरा पूरिवार पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली की ओर घूमने आया था।
ब्यास नदी में राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए परिवार उतरा और अचानक राफ्ट पलट गई। राफ्ट पटलने से महिला ब्यास नदी में डूब गई और गाइड ने महिला को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story