हिमाचल प्रदेश

अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत दी सौगात

Admin2
9 Aug 2022 11:00 AM GMT
अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत दी सौगात
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत संतोषगढ़ में बीते रविवार को सायं 57 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष किया गया है। मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैंसले से राज्य में अनेक नए पात्र व्यक्तियों को पेंशन की सुविधा मिली हैं। सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ नगर पंचायत में 22 करोड़ से सीवरेज का कार्य किया जा रहा है। 70 लाख रुपए से पशु औषधालय का निर्माण किया जा रहा है।

4.50 लाख रुपए से 30 बेड क्षमता वाले सीएचसी का भवन बनाया जा रहा है। ओवरहैड टैंक के बनने से संतोषगढ़ के लोगों की पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर एमसी अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, प्रभारी शहरी इकाई शादी लाल, अध्यक्ष शहरी इकाई राजेश प्रभाकर, उपाध्यक्ष शहरी मंडल परमेश शर्मा, सचिव बीजेपी संतोषगढ़ महेश चब्बा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम चब्बा, सदस्य बीजेपी मंडल परवेश, डीएफएससी राजीव शर्मा, पार्षद रचना देवी, किरण वाला, संदीप, संतोष सिंह , मनीष चब्बा, मनोनीत पार्षद भजन सिंह, राजेश चब्बा, केडी शर्मा, कैलाश सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
divyahimanchal


Next Story