हरियाणा
सोनीपत में रहने वाले युवक की कनाडा में गोली मार कर हत्या
Tara Tandi
14 April 2024 5:42 PM IST

x
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले एक युवक की कनाडा में गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों को कनाडा पुलिस ने मेल भेजकर युवक की हत्या की जानकारी दी। युवक की पहचान शहर के सेक्टर 12 निवासी चिराग आंतिल के रूप में हुई हैं।
चिराग 2022 से कनाडा के वैंकूवर शहर में रह रहा था। चिराग कनाडा MBA की पढ़ाई करने के लिए गया था। जिसके बाद वह वहीं पर एक साल के वर्क वीजा पर एक सिक्योरिटी की कंपनी में काम करने लगा था।
मेल प्राप्त होने के बाद मृतक के भाई ने कनाडा में रह रहे चिराग के दोस्तो से संपर्क कर मामले की जानकारी लेनी चाही, परंतु उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि उन्हें इस बारे में ज्यादा कुछ मालूम नही है।
चिराग के मामा ने भी वैंकूवर पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने भी कुछ साफ–साफ कहने से मना कर दिया। मेल मे दी हुई जानकारी के अनुसार चिराग की हत्या बैंकूबर में वहां के समयनुसार रात 11 बजे हुई थी।
वैंकूवर पुलिस ने बताया कि वह सबूत जुटाने की कोशिश में लगे है। जिसके एक हफ्ते के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। पोर्टमार्टम के बाद आप शव को आप भारत ले जाने का प्रबंध कर सकते हो। पारिजन न्याय की गुहार लगा रहे है।
Tagsसोनीपतयुवक कनाडागोली मारकर हत्याSonipatyoung Canadianshot and killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





