हरियाणा

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Admin4
3 Sep 2023 12:09 PM GMT
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
x
अंबाला। अंबाला कैंट में तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आए बाइक चालक की चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बाइक नंबर के आधार पर नितिन पुत्र मदन निवासी लावा दाउदपुर जिला शामली (UP) के रूप में हुई। अंबाला कैंट की रेलवे कॉलोनी निवासी गोवर्धन ने बताया कि 31 अगस्त की शाम साढ़े 7 बजे वह घडिया वाले पीर पर माथा टेकने जा रहा था। जैसे ही वह ढिल्लो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो बाइक चालक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक चालक नीचे गिर गया। गंभीर हालत में बाइक चालक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां से डॉक्टरों ने PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल को GMCH सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। फिलहाल पड़ाव थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ 279/304A के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story