
x
पढ़े पूरी खबर
पानीपत। रविवार को एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। सुताना गांव के रहने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति की घर पर ही मौत हुई। उसके स्वैब सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने इस मौत को अपने आंकड़ों में नहीं दर्शाया है। जिले में कोरोना से अब तक 680 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को भी कोरेेना के नए आठ मरीज मिले हैं। नौ लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। रविवार को महज 17 लोगों की कोविड जांच हुई।
अगस्त में कोरोना के 166 मरीज मिल चुके हैं। प्रतिदिन कोरोना के औसतन 11 मरीज मिल रहे हैं। अब कोरोना संक्रमण दर 22 प्रतिशत से अधिक है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 86 हैं। इस लहर में कोविड सैंपलिंग दर पहले के मुकाबले 60 प्रतिशत तक कम है। कोरोना के बढ़ते इस खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों काफी कमजोर ही नजर आ रही है। डेढ़ साल बाद भी विभाग पीडियोट्रिक हाई डिपेंडेसी यूनिट तैयार नहीं कर पाया है। इस पर अब भी काम ही चल रहा है। स्थायी तौर पर आईसीयू की व्यवस्था नहीं है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए अब तक महज भूमि को चिह्नित ही किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुूजा ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों को खांसी, बुखार और जुकाम है, उनके कोविड टेस्ट अवश्य कराएं। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 36531 हो चुकी है। इनमें से 35260 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 680 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब तक छह प्रतिशत है।
Next Story





